
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गस्ताद की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनपर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। करीना ने नए साल की पार्टी के लिए ग्रीन कलर का गाउन पहना, वहीं उनके पति सैफ अली खान और दोनों बेटे, तैमूर और जेह क्लासी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।
शरारती तैमूर
करीना के बड़े बेटे तैमूर की शरारातें किसी से छुपी नही हैं। तैमूर हमेशा ही मस्ती के मुड में नजर आते हैं। यहीं कारण हैं कि करीना के इंस्टाग्राम पर नटखट तैमूर की सारी अतरंगी हरकतों वाली तस्वीरें मौजूद हैं। हाल ही में करीना के गस्ताद वाली तस्वीरों में तैमूर की शरारत कैद हुई। इस फोटो में तैमूर चश्मा लगाए, बड़ा मुंह खोले पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘बिग मूड 2023, मेरा टिम टिम।’
तैमूर की तस्वीर पर फैंस के कॉमेंट कमाल के हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जूनियर सैफ’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘तैमूर मुझे प्रिंस हैरी के बचपन की याद दिलाता है।’
समंदर किनारे करिश्मा
तैमूर की मासी यानी करिश्मा कपूर भी नए साल पर अपने दिलकश अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें वह समंदर किनारे मी- टाइम एंजॉय कर रही हैं। करिश्मा की रेड लिपस्टिक और पाउट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।