Kasauli constituency candidate could not even vote

नया वर्ष नई शुरुआत योजना सोलन वासियों के लिए बन सकती है सरदर्द

सोलन में नगर निगम आयुक्त द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर नया वर्ष नई शुरुआत करने की घोषणा की गई | नई शुरुआत में उनके द्वारा यह बताया गया कि अब शहर के प्रत्येक घर से गीला और सूखा कूड़ा  अलग अलग दिन  उठाया जाएगा | इस योजना की सफलता को लेकर सोलन शहर वासियों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है | उन्होंने कहा कि यह योजना एक नई शुरुआत तो की है लेकिन यह शुरुआत शहर वासियों के लिए एक बड़ा सरदर्द बन सकती है | क्योंकि शहरवासी कूड़े की व्यवस्था से पहले ही बेहद दुखी है और पैसे दे कर भी उनके घर मुहल्ले में गंदगी फैली रहती है ऊपर से गीला और सूखा कूड़ा शहर वासियों के लिए एक और समस्या पैदा कर सकती है | 

                                                शहर वासियों ने इस मुहीम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर निगम  द्वारा  सफाई को लेकर एक नई योजना तो आरंभ की जा रही है  निसंदेह नगर निगम आयुक्त की सोच तो बहुत अच्छी है वह शहर के लिए कुछ करना चाहते है | लेकिन इस योजना को आरम्भ करने से पहले लोगों के सुझाव और आपत्तियां लेनी बेहद ज़रूरी है | उन्होंने कहा कि  एक दिन गीला कूड़ा और एक दिन सूखा कूड़ा उठाना सही प्रतीत नहीं होता है क्योंकि इस से घर में ही गंदगी के अम्बार लग सकते है | क्योंकि सफाई कर्मी रोज़ नहीं आते तो ऐसी सूरत में कूड़ा घर पर ही पड़ा रहता है | जिसकी वजह से लोग पहले से ही बेहद परेशान है | अब यह नई योजना आरम्भ कर उनकी परेशानी और बढ़ाई जा रही है |