अंबानी फैमिली के हालिया इवेंट ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खूब चर्चा में रहे। दोनों का एक वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें निक प्रियंका की ड्रेस ठीक करते दिख रहे हैं। लोगों ने कहा है ऐसा लग रहा जैसे निक कह रहे-प्लीज मेरी वाइफ मुझे वापस करो।

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre इवेंट से की वीडियोज़ वायरल हुए हैं, जिसमें फिल्मी सिलेब्रिटीज़ आपस में मिलते-जुलते और स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का भी है। दरअसल, इस वीडियो के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ‘गल्लां गूड़ियां’ गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे। वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि लंबे समय बाद प्रियंका चोपड़ा अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ हर पल को खूब इंजॉय कर कर रही थीं। प्रियंका -रणवीर ने स्टेज पर खूब धमाल मचाया, लेकिन इस दौरान जिसपर हर किसी की निगाहें थमी हैं वो हैं निक जोनस।
निक जोनस तुरंत अपना हाथ प्रियंका की तरफ बढ़ा देते हैं
निक जोनस जो खुद हॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं और जिन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते देख लोग पागल हो जाते हैं, वो इस वीडियो में अपनी वाइफ का इंतजार करते दिख रहे हैं। मंच की सीढ़ियों के बाद खड़े नजर आ रहे निक जोनस प्रियंका के परफॉर्म खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही गाना खत्म होता है प्रियंका और रणवीर नीचे आते हैं और निक जोनस तुरंत अपना हाथ प्रियंका की तरफ बढ़ा देते हैं। प्रियंका भी झट से उनका हाथ थाम लेती हैं। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है, इसके आगे जो हुआ वो ज्यादा मजेदार है।
प्रियंका की ड्रेस ठीक करते दिखे निक जोनस
दरअसल, प्रियंका जब स्टेज से नीचे आती हैं तो पहले तो उनके साथ डांस करते दिखते हैं, लेकिन इसी बीच शायद एक्ट्रेस की ड्रेस के साथ कुछ दिक्कत हो जाती है। वीडियो में निक जोनस झट से नीचे झुकते दिखते हैं और ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने उनकी ड्रेस ठीक की हो। बस निक के इसी जेश्चर पर लोग फिदा होते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा- ऐसा लग रहा है जैसे निक कह रहे हों- प्लीज मेरी वाइफ मुझे वापस करो। लोगों ने वाइफ के लेकर उनके प्रोटेक्टिव नेचर की भी जमकर तारीफ की है और उन्हें मैच्योर पर्सन बताया है। कई लोग तो निक जोनस के डांस मूव्स पर ही जबरदस्त फिदा हैं।
परिणीति चोपड़ा की सगाई राघव चड्ढा की सगाई की चर्चा
बता दें कि निक जोनस और बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को मुंबई पहुंचीं हैं और दो दिनों तक उन्होंने Nita Mukesh Ambani Cultural Centre के लॉन्चिंग इवेंट को जमकर इंजॉय किया है। बताया ये भी जा रहा है कि प्रियंका इसलिए भी यहां हैं क्योंकि उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई राघव चड्ढा से होने जा रही है। चर्चा है कि इसी हफ्ते के अंत तक ये कार्यक्रम होना है।