प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर का वीडियो चर्चा में है, जिसमें पहले तो दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करते दिखते हैं। प्रियंका से बचते हुए करण पहले दीपिका से बातें करते हैं और फिर बाद में जब प्रियंका पर नजर पड़ती हैं तो काफी फॉर्मल होकर उनसे मिलते दिख रहे हैं।

दरअसल मुंबई में आज शुक्रवार की रात बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ओपनिंग हुई। यहां देश और दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। इसी फंक्शन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर मुंबई पहुंची हैं। इस इवेंट में पहुंचने के बाद फिल्मी सितारों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिला और यहां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी एक-दूसरे से मिली।
लोगों की निगाहें वहां ठहर गईं जह करण जौहर प्रियंका चोपड़ा से बचते हुए पहुचले दीपिका पादुकोण से बातें करते रहे। इसके बाद वह प्रियंका की तरफ बढ़े। प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें देखकर नडजरअंदाज करती दिखीं और फिर फॉर्मल होकर दोनों एक-दूसरे से मिले। हालांकि बाद में दोनों ने कुछ देर के लिए एक-दूसरे से कुछ बातें भी कीं, जहां निक भी उनके साथ मौजूद थे। अब ये वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और वह इंडस्ट्री के लोगों की राजनीति से तंग आ गई थी। उन्होंने ये भी कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें जो काम मिल रहा था, वह उससे खुश नहीं थीं।