No one can win from BJP in lies but BJP will lose in elections : Col Dhaniram Shandil

भाजपा से झूठ में कोई नहीं जीत सकता  लेकिन चुनावों में हारेगी भाजपा : कर्नल धनीराम शांडिल 

जुब्बल कोटखाई नावर क्षेत्र के देवली  में कांग्रेस प्रत्याशी  रोहित ठाकुर  के पक्ष में, मतदाताओं से वोट मांगने के लिए ,सोलन के विधायक कर्नल ,धनीराम शांडिल भी पहुंचे।  वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में, अपनी वाणी से, नए रक्त का संचार किया। 

उपस्थित कार्यकर्ताओं  में ,जोश भरते हुए उन्हें बताया कि ,कांग्रेस  प्रत्याशी रोहित ठाकुर भाजपा और आज़ाद प्रयाशी से कैसे बेहतर है और कौन उनके क्षेत्र का विकास कर सकता है।  उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ में विश्वास करती है और इस लिए भाजपा से झूठ में कांग्रेस नहीं जीत सकती। लेकिन चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव तो एक ट्रेलर है असली फिल्म तो आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को देखने को मिलेगी।