नहीं कटा जगत सिंह नेगी का टिकट, पांवटा साहिब, मनाली व जयसिंहपुर से ये होंगे उम्मीदवार…

शिमला, 22 अक्तूबर : हिमाचल में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में चार प्रत्याशियों के नाम फाइनल हुए है। वही, हमीरपुर की सदर सीट पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। खास बात यह है कि किन्नौर के सिटिंग विधायक जगत सिंह नेगी के टिकट कटने की अटकलों पर अब विराम लग गया है।

पार्टी ने एक बार फिर जगत सिंह नेगी पर विश्वास दिखाया है। वही पांवटा साहिब से किरनेश जंग को चुनावी मैदान में उतारा गया है। लंबे इंतजार के बाद मनाली सीट पर भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने मनाली से भुवनेश्वर गौर को उम्मीदवार बनाया है। वही कांगड़ा की जयसिंहपुर विस सीट से यादविंदर गौमा चुनावी मैदान में होंगे।

             हमीरपुर सदर सीट पर अभी भी पार्टी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर पाई है। शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक आशीष शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लिहाजा अब इस सीट पर एक बार फिर पेंच फस गया है। आशीष शर्मा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। देखना होगा कि कांग्रेस यहां से किसे अपना  प्रत्याशी घोषित करती है।