Nora Fatehi: मॉरिशस में दोस्तों के साथ बीच समंदर में कूद गईं नोरा फतेही, यॉट वाला डांस वीडियो खूब हो रहा वायरल

नोरा फतेही ने अपना मॉरिशस वकेशन वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फ्रेंड्स के साथ समंदर में यॉट पर मस्ती करती दिख रही हैं। इस वीडियो में नोरा अलग-अलग पोज के अलावा अपने दोस्तों के साथ डांस भी करती दिख रही हैं।नोरा के हर स्टेप्स पर फैन्स की निगाहें गड़ी हैं।

Nora Fatehi killer dance moves on a yacht
यॉट पर नोरा फतेही का किलर डांस

सर्दी आने पर है लेकिन नोरा फतेही एक डिग्री भी कम नहीं होने देना चाहतीं। न यकीन हो तो उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चेक कर लीजिए, इस बात का सबूत आपके भी हाथ लग जाएगा। ‘दिलबर’ फेम नोरा फतेही ने मॉरिशस वकेशन का एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस की अदाएं देख फैन्स घायल हुए जा रहे हैं।

क्लोज फ्रेंड्स के साथ यॉट पर मस्ती करती नोरा फतेही
Nora Fatehi ने अपना मॉरिशस टूर वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में नोरा अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ यॉट पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। ब्लैक बिकीनी और डेनिम शॉर्ट में नोरा काफी गॉरजस दिख रही हैं। वीडियो में समंदर से खूबसूरत नजारे से अधिक नोरा की खूबसूरती फैन्स को अट्रैक्ट कर रही है।

नोरा कर रहीं दोस्तों के साथ डांस
इस वीडियो में नोरा अलग-अलग पोज के अलावा अपने दोस्तों के साथ डांस भी करती दिख रही हैं। नोरा के हर स्टेप्स उनके फैन्स की धड़कने बढ़ाते नजर आ रहे हैं। नोरा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा है कि वह बीच वाली मस्ती को मिस कर रही हैं और उन्हें फिर से वहां जाना है।

जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ ‘100 पर्सेंट’ में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नोरा ‘थैंक गॉड’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में नोरा ‘मनिके मांगे हिते’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती दिखी हैं। इसके अलावा जल्द ही नोरा जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ ‘100 पर्सेंट’ में नजर आनेवाली हैं, जिसमें शहनाज गिल भी अहम भूमिका में होंगी।