जगदानंद तो नहीं पर आरजेडी की बैठक में पहुंच गए बेटे सुधाकर सिंह, आखिर माजरा क्या है?

RJD Jagdanand Singh News: दिल्ली में आरजेडी की अहम बैठक हो रही है। इसमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहे। हालांकि, बिहार आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में नहीं पहुंचे, जिसके चलते राज्य में पार्टी संगठन में बदलाव की अटकलों की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह इसमें शामिल हुए।

पटना: बिहार में जेडीयू के साथ सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनता दल में सबुकछ ठीक नहीं चल रहा है। दिल्ली में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (RJD Executive Meeting Delhi) में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के नहीं पहुंचने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि आरजेडी में जगदानंद सिंह का अध्याय समाप्ति की ओर है। भले ही जगदानंद सिंह पार्टी की बैठक में शामिल हुए हैं लेकिन बेटे सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) बैठक में नजर आए। इसी के बाद सवाल उठे आखिर पार्टी में चल क्या रहा है?

कार्यकर्ता के नाते मैं आरजेडी की बैठक में आया- सुधाकर सिंह
नीतीश कैबिनेट से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे। वो भले ही आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं पहुंचे लेकिन सुधाकर सिंह इसमें शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता की हैसियत से यहां आए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले दिनों दिए गए बयान पर अब भी कायम हैं।

…तो इसलिए नाराज हैं जगदानंद सिंह
पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने बतौर कृषि मंत्री अपने विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि यहां चोरों की जमात है। इसके बाद सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटना पड़ा था। इधर, सूबे की सियासत में सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह के आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने की भी चर्चा गर्म है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। लेकिन इतना साफ माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह के लिए अब पार्टी में स्थित सहज नहीं है।


आखिर पार्टी में चल क्या रहा है?
आरजेडी कार्यसमिति की बैठक में इस बात के संकेत रविवार को ही देखने को मिला जब नेतृत्व की ओर से कहा गया कि कुछ लोग पार्टी का एजेंडा बदलने की चेष्टा कर रहे। उन्होंने बैठक में मौजूद नेताओं से कहा कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य से नहीं भटके। जगदानंद सिंह को लालू और तेजस्वी का करीबी माना जाता है। हाल ही में इन्हें दोबारा बिहार प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया। इस बीच, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह के पार्टी से किसी प्रकार की नाराजगी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे बढ़ रही है।