Nothing is going to happen by taking down candidates under BJP's banner, voters have become disillusioned with BJP: Kuldeep Singh Rathore

भाजपा के बैनर तले प्रत्याशियों को उतारने से कुछ नहीं होने वाला, भाजपा  मतदाताओं के दिल से उतर चुकी है : कुलदीप सिंह राठौर 

 

(KUNIHAR ) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (KULDEEP SINGH RATHAUR )पूर्व मुख्य मंत्री का कुशलक्षेम  जानने कुठाड़ पहुंचे | उसके बाद कुनिहार में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने  भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए | उन्होंने कहा कि प्रदेश में  पहली  बार जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा  प्रदेश कार्यालय से प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है | उन्होंने कहा कि इस से अच्छा था कि इन चुनावों को पार्टी के सिंबल पर लड़ा जाता | उन्होंने कहा कि भाजपा  केवल गुमराह करने का काम कर रही है | जहाँ एक ओर वह देश में किसानों को गुमराह किया जा रहा है | वहीँ जिला परिषद चुनावों में अपनी सूची जारी कर चुनावी माहौल बिगाड़ रही है | उन्होंने कहा कि भाजपा को कोरोना काल में हिमाचल वासियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए था लेकिन वह  विभिन्न घोटालों में व्यस्त रही और आमजन का उन्होंने बिलकुल भी ख्याल नहीं किया | यही वजह है कि बेशक वह भाजपा के बैनर तले प्रयाशियों को उतार रहे है लेकिन हिमाचल की जनता उन्हें दिल से उतार चुकी है और वह इन चुनावों में बुरी तरह से परास्त होने वाले हैं | इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता यशवंत छाजटा ,प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर (RAJINDER THAKUR CONGRESS LEADER KUNIHAR )विशेष रूप से उपस्थित रहे |