उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र से भी पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठी है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र से भी पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव को ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठी है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष मो आरिफ (नसीम) खान ने देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।