एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तुषार स्तान ने सोलन में सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

सोलन में धूमधाम से मनाया एनएसयूआई स्थापना दिवस : तुषार स्तान 

सोलन की एनएसयूआई की सोलन इकाई द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया | स्थापना दिवस पर  एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में फल वितरित किए | यह आयोजन  एनएसयूआई  के जिला अध्यक्ष तुषार स्तान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया | तुषार स्तान ने इस मौके पर कहा कि आज  एनएसयूआई का स्थापना दिवस सोलन में धूमधाम से मनाया गया है |  कार्यकर्ताओ को  एनएसयूआई के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई |  उन्होंने कहा कि जहाँ एक और रोगियों का कुशलक्षेम जाना वहीँ  अस्पताल में भर्ती रोगी जल्द स्वास्थ्य हों यह कामना करते हुए उन्हें फल भी वितरित किए गए | 

अधिक जानकारी देते हुए तुषार स्तान ने बताया कि आज  एनएसयूआई  51वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है   | उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व को पूरा करते हुए आज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया |  उन्होंने बताया  कि 1971 में स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा  एनएसयूआई संगठन की स्थापना  छात्र हितों की रक्षा करने के लिए  की गई थी | तब से लेकर आज तक  एनएसयूआई सक्रिय रूप से विद्यार्थियों के हितों की लड़ाई लड़ रही है | उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों में भी  एनएसयूआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | प्रत्येक वार्ड में  एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिन रात कार्य किया यही वजह है कि सोलन  नगर निगम पर  कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है |