Omega Marstimer: कमाल की घड़ी! मंगल ग्रह का भी समय बताएगी ये वॉच, इसकी खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

Watch Can Tell Time In Mars: ये घड़ी (Omega Marstimer) हर तरह के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान वहां का तापमान और दबाव झेल सकती है। ये कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी टिकी रहेगी। इसे काफी मजबूत (Strong) बनाया गया है। ये घड़ी कई मामलों में खास होगी। इसमें ऐसी-ऐसी खूबियां होंगी जो आपको हैरान कर देंगी।

Watch Can Tell Time In Mars
इस घड़ी की एक खास बात ये भी होगी कि ये बिना कंपास के ही सही दिशा बताएगी

नई दिल्ली: अगर आपके पास एक ऐसी घड़ी (Watch) हो जो मंगल ग्रह का भी समय बताए तो आपको कैसा महसूस होगा। ऐसा जल्द ही होने वाला है। दरअसल स्विस घड़ी निर्माता ओमेगा (Omega) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) एक ऐसी ही घड़ी, Speedmaster X-33 Marstimer, बनाने पर काम कर रहे हैं। ये घड़ी कई मामलों में खास होगी। इसमें ऐसी-ऐसी खूबियां होंगी जो आपको हैरान कर देंगी। ये अपने आप में पहली ऐसी घड़ी होगी जो दूसरे ग्रह का भी समय बताएगी। ये घड़ी विशेष रूप से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी। चलिए आपको बताते हैं इस घड़ी में ऐसी क्या विशेषताएं होंगी जो अभी तक आपने दूसरी किसी घड़ी में नहीं देखा होगा।

धरती और मंगल ग्रह का समय साथ में बताएगी ये घड़ी
स्विस घड़ी निर्माता ओमेगा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space gency), जो घड़ी बना रहे हैं वो पृथ्वी और मंगल ग्रह का समय साथ-साथ बताएगी। धरती पर समय जहां 24 घंटे का होता है वहीं मंगल ग्रह पर समय 25 घंटे का है। दोनों के समय में एक घंटे का अंतर है। लेकिन ये घड़ी एकदम सही समय बताएगी। ये घड़ी दोनों ग्रहों पर दिन और रात का समय एकदम सटीक बताएगी।

बिना कंपास बताएगी सही दिशा
इस घड़ी की एक खास बात ये भी होगी कि Speedmaster X-33 Marstimer बिना कंपास (Compass) के ही सही दिशा बताएगी। इसमें किसी तरह का चुंबकीय कंपास का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ये पृथ्वी ही नहीं मंगल पर भी एकदम सही दिशा बताएगी।

हर तरह का दबाव झेल लेगी
Speedmaster X-33 Marstimer घड़ी हर तरह के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान वहां का तापमान और दबाव झेल सकती है। ये कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी टिकी रहेगी। इसे काफी मजबूत बनाया गया है।

अंतरिक्ष जाने वालों के लिए बनाई जा रही
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, Speedmaster X-33 Marstimer को अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है। जिससे उन्हें काफी मदद मिल सके। ये घड़ी अपने आप में काफी अनोखी होगी। अभी तक दुनिया में इस तरह की कोई घड़ी नहीं है, जिसमें ऐसी खूबियां हों। हालांकि इस घड़ी की कीमत क्या होगी इस बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है। लेकिन इसके काफी महंगा होने की संभावना जताई जा रही है।