OMG! गर्भवती महिला के 5 महीने के गर्भ में पल रहा एक और भ्रूण, हैरत में डॉक्टर्स…

कई बार कुछ ऐसी घटनाएं या फिर मामले सामने आते है, जिसके बारे में सुनकर हम दंग रह जाते है। ऐसा ही मामला इन दिनों सामने आया है। जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरत में पड़ गए। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती जिला का है। यहां एक गर्भवती महिला (pregnant women) के भ्रूण के अंदर एक और भ्रूण पल रहा है।

इसका खुलासा उस समय हुआ, जब महिला मालवीय रोड स्थित भाभ्या मेडिकल सेंटर में जांच के लिए पहुंची। महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख कर चिकित्सक भी हैरत में पड़ गए। रिपोर्ट में महिला के 5 महीने के गर्भ में 8 हफ्ते का एक और अलग भ्रूण पल रहा है। जब चिकित्सकों ने महिला के परिजनों को इस बात की जानकारी दी, तो वो लोग भी हैरत में पड़ गए।

उधर, वरिष्ठ महिला चिकित्सक आभा सिंह ने बताया कि महिला मिडिल क्लास फैमिली से है और ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। महिला के दो स्वस्थ बच्चे पहले से हैं। मंगलवार को यह महिला ओपीडी में चिकित्सकीय सलाह लेने पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में महिला का पेट असामान्य लगा तो अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। डॉ. आशा सिंह ने जब जांच की तो महिला के गर्भ में भ्रूण के अंदर पलते हुए भ्रूण का पता चला। शुरू में तो इस बात पर यकीन नहीं हुआ, तब उन्होंने मुझे बुलाया।

कई बार की जांच के बाद रिपोर्ट एक जैसी आई तो रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरएन पांडेय को भी बुलाया गया। उन्होंने भी जांच कर इस बात की पुष्टि की। रेडियोलॉजिस्ट संगठन के बीच भी यह जांच रिपोर्ट रखी गई, इसमें भी परीक्षण के बाद महिला के पेट में भ्रूण में भ्रूण होने की पुष्टि की गई है।

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरएन पांडेय ने बताया कि बच्चे के पेट में भ्रूण होने से मां और बच्चे दोनों को खतरा है। सब कुछ ठीक रहा और बच्चा जन्मा तो तुरंत ही उसका भी ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं यह ऑपरेशन पीडियाट्रिक सर्जन ही कर सकते हैं, लेकिन इसकी सुविधा यहां नहीं है। शायद इंडिया (India) में इस तरीके की सर्जरी की सुविधा नहीं है। वहीं महिला और उसके पति को इस बारे में जानकारी भी दे दी गई है।