टैक्सी चालक की हत्या करने वाला हो सकता है एक ही व्यक्ति : संतोष शर्मा

सोलन  में कंडाघाट के समीप, टैक्सी चालक की हुई हत्या को लेकर, रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं।  पहले पुलिस को  अनुमान था कि ,चालक की हत्या ,तेज़ धार हथियार से हुई है।  अब पोस्टमार्टम में ,यह खुलासा हुआ है कि, चालक को सर में, गोली मारी  गई है।  गोली का शैल भी, मृतक के सर से ,बरामद कर लिया गया है।  जिसे अब फोरेंसिक लैब, में भेजा गया है।  जहाँ पता चलाने का प्रयास ,किया जा रहा है कि, हत्या का वास्तविक हथियार क्या था।  आप को बता दें कि ,दो दिन पहले चालक का, खून से लथपथ शव, टैक्सी में मिला था।  जिसको लेकर ,पुलिस  हत्यारे  को पकड़ने का, पूरा प्रयास कर रही है।  जानकारी के अनुसार, पुलिस को कई अहम साक्ष ,भी हाथ लगे है।  जिसे देख कर ऐसा लगता है कि ,जल्द पुलिस हत्यारे को ,सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है।  
डीएसपी संतोष शर्मा ने ,जानकारी देते हुए बताया कि ,चालक की हत्या ,गोली लगने से हुई है।  कार के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी, बरामद हुए है लेकिन ,उसमें मृतक के साथ बैठे व्यक्ति, का चेहरा साफ़ नज़र नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि, जानकारी मिली है कि, मृतक ओला कम्पनी के साथ, कार्य करता था।  तो उस कम्पनी से भी ,सम्पर्क साधा गया है ताकि ,यह पता चल सके कि, यह टैक्सी किस व्यक्ति ने, किराए पर ली थी।  उन्होंने कहा कि, कुछ अहम सुराग भी, पुलिस को मिल चुके है।  जिसके आधार पर ,वह जल्द हत्यारे पर, शिकंजा कसने जा रहे है।  उनकी विभिन्न टीमें, हत्यारे को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।