There is fear of delta strain in Solan city but no fear

बाज़ार खुलने के समय को लेकर सोलन के व्यापारियों की राय

सोलन में बाज़ारों का समय पहले की तरह बढ़ा दिया गया है।  अब तो शनिवार और रविवार को भी दुकाने पहले की तरह खुलेंगी।  इस समय को लेकर सोलन के व्यापारियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।  कुछ व्यापारी इसे बेहद अच्छा मान रहे है  और उनका कहना है कि  समय ज़्यादा मिलने की वजह से  व्यवसाय जल्द ही पटरी पर आ जाएगा और अर्थव्यवस्था में भी तेज़ी से सुधार होगा।  वहीँ  कुछ व्यवसायी  चिंतित नज़र आ रहे है।  उनकी माने तो यह कुछ समय के लिए  तो यह व्यवस्था  सभी को ख़ुशी प्रदान  करेगी लेकिन अगर कोरोना फिर से लौट आता है तो उस स्थिति में प्रदेशवासियों को भयावक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।  

व्यापारियों ने बाज़ारों के खोलने के समय को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि समय दस से 6 बजे का बिलकुल सही था और शनिवार और रविवार को लॉक डाउन लगाने का निर्णय भी सरकार ने ठीक लिया था।  लेकिन अब इस समय को बढ़ा दिया गया है सुबह 9 बजे से शाम को 8 बजे तक कर दिया गया है।  जो बेहद गलत है।  अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उस स्थिति में सम्भलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी मामले कम हुए थे तो प्रदेश वासियों ने नियमों की पालना करनी छोड़ दी थी परिणाम स्वरूप कोरोना के मामले बेहद बढ़ गए थे।  जानमाल की हानि बहुत अधिक हो गई थी जिसके चलते लॉक डाउन लगाना पद गया था।  इस लिए अभी सावधान रहने की आवश्यकता थी।  वहीँ कुछ व्यवसायियों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि  व्यवसाय का समय कम होने के कारण आमदनी खत्म हो गई थी। घर चलाना भी बेहद मुश्किल हो चला था।  इस लिए  सरकार ने यह निर्णय बिलकुल ठीक लिया है।