MLA Rajiv Bindal charged workers in Kandaghat

किसानों के प्रदर्शन पर विरोधी सेकना चाहते है रोटियां

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने सोलन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया | प्रेस वार्ता में उन्होंने  तीन कृषि  कानूनों को लेकर विपक्षी दलों को राजनीति न करने की सलाह दी | उन्होंने कहा कि किसानों  के फायदे के लिए  देश के प्रधान मंत्री ने तीन क़ानून बनाए है | इन तीन कानूनों से देश के किसान को बेहद फायदा होने वाला है | वह कहीं भी अपनी फसल बेच  पाने के लिए  वह स्वतंत्र हो जाएगा | उसकी फसल के उसे उचित दाम मिलेंगे | उन्होंने कहा कि  भारत के किसानों का किसी भी हालत में शोषण न हो इसके लिए  देश के प्रधान मंत्री प्रयासरत है और भाजपा सरकार लगातार किसानों के साथ बैठकें कर रही है ताकि किसानों की शंकाओं को दूर किया जा सके | 

             राजीव बिंदल ने मीडिया को संबोधित करते हुए  कहा कि  भारत का किसान अन्नदाता है भारत की घरेलू  सकल  आय में उनका महत्वपूर्ण योगदान है | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ कई बार बैठकें कर चुकी है और तब तक बैठके करती रहेगी जब तक कि किसानों के सारे संशय दूर नहीं हो जाते | उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों में अगर कोई बदलाव  करने की आवश्यकता है तो उसके लिए भी भाजपा सरकार तैयार है | उन्होंने कहा कि  कृषि क़ानून एक राष्ट्रीय मुद्दा है लेकिन कुछ राजनीतिक दल इसमें भी अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकना चाहते है जो राष्ट्र हित में नहीं है | उन्होंने कहा कि किसानों को आज न्यूनतम समर्थन मिल रहा है वह गुणा बढ़ा कर मिल रहा है | जो पहले बेहद कम था |