नगर निगम के चुनाव इस बार पार्टी सिंबल पर होंगे | यह घोषणा प्रदेश सरकार ने कर दी है | लेकिन मेयर के चुनाव सीधे नहीं होंगे | इस पर कांग्रेस और माकपा नेताओं ने भाजपा की चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज अग्नि परीक्षा से बचना चाहते है | इसी लिए वह नगर निगम मेयर के चुनाव सीधे नहीं करवा रहे है | उन्हें डर है कि उनका हाल नगर निगम शिमला की तरह फिर से न हो जाए | इस लिए वह हर कदम सम्भल कर और डरते हुए रख रही है |
सोलन में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से जब इस बारे में पुछा गया तो वह इस प्रश्न पर पूरी तरह से तिलमिला गए और विपक्ष को छोड़ मीडिया पर ही अपनी भड़ास निकालने लग गए | कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है | वहीँ उपचुनावों में भाजपा विजयी रही | अन्य राज्यों में भी भाजपा जीत हासिल कर रही है | जो भाजपा पर आरोप लगा रहे है वह इन अन्य राज्यों में नतीजों के बाद कहीं नज़र नहीं आ रहा है | उन्होंने कहा कि वह तीन बार शिमला से जीत हासिल कर चुके है | इस लिए डरने और अग्नि परीक्षा की कोई बात नहीं है | अन्य चुनावों की तरह नगर निगम के चुनावों में भी कांग्रेस के हाथ केवल हार ही लगेगी |