Organ Donation: सावधान! हार्ट से लेकर स्किन तक केवल इन्हीं अंगों और टिश्यू को किया जा सकता है डोनेट, रखें ध्यान

Organ Donation: शरीर के कुछ ही अंग ऐसे हैं जिन्हें डोनेट कर किसी दूसरे के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है।

Organ donation
Organ Donation: शरीर का हर अंग डोनेट नहीं किया जा सकता।

अक्सर आपने यह सुना या देखा होगा कि किसी इंसान को किडनी ट्रांसप्लांट करना है तो किसी का हार्ट ट्रांसप्लांट करना है। इन अंगों को ट्रांसप्लांट करने के लिए ऑर्गन डोनेट करना पड़ता है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि शरीर का हर अंग डोनेट (Organ Donation) नहीं किया जा सकता। शरीर के कुछ ही अंग ऐसे हैं जिन्हें डोनेट कर किसी दूसरे के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। आइए यहां उन सभी अंगो के विषय में जान लेते हैं।

क्या है अंग दान या ऑर्गन डोनेशन?
ऑर्गन डोनेशन का अर्थ है एक व्यक्ति (अंग दाता) से सर्जरी के माध्यम से किसी ऑर्गन या टिशू को द्वारा निकालने और दूसरे व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया ऑर्गन डोनेशन कहलाता है। डोनेशन को भी दो भागों में विभाजित किया जाता है यानी लाइव डोनेशन (Live Donation) और कैडेवर डोनेशन (Cadaver Donation)।

1- लाइव डोनेशन स्वस्थ और जीवित व्यक्ति द्वारा किया जाता है। लाइव डोनेशन केवल लीवर या किडनी के मामले में किया जाता है क्योंकि लीवर वापस सामान्य आकार में बढ़ सकता है और डोनेट करने वाला व्यक्ति एक किडनी पर जीवित रह सकता है।

2- वहीं कैडवर डोनेशन उस व्यक्ति के द्वारा किया जाता है जिसे अधिकृत अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्रेन डेड घोषित किया गया है।

अब सवाल आता है कि कौन डोनेट कर सकता है? तो जवाब है कि अंग दान करने के लिए कोई भी सक्षम है।

इन अंगो को किया जा सकता है डोनेट..
1- फेफड़े
2- हार्ट
3- लिवर
4- पैंक्रियाज
5- किडनी
6- स्मॉल इंटेस्टाइन

इन टिशू को किया जा सकता है डोनेट..
1- कॉर्निया हड्डी
2- हार्ट वाल्व
3- स्किन
4- अग्न्याशय आइलेट्स, तंत्रिकाएं और नसें।