Pakistan Debt Crisis : एक तरफ भारत है जो अपने पड़ोसियों को वैक्सीन और आर्थिक मदद मुहैया कराता है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान है जो अपने पड़ोसियों के खिलाफ इरादे रखता है। चाहें भारत हो या अफगानिस्तान, पाकिस्तान अपने पड़ोस में अशांति ही फैलाता रहा है।
इस्लामाबाद : कट्टरपंथी को बढ़ावा और आतंकवाद को पनाह देकर कोई भी मुल्क तरक्की नहीं कर सकता। पाकिस्तान पूरी दुनिया में इस बात का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। तरक्की तो बहुत दूर की बात है, फिलहाल पाकिस्तान सरकार देश को पतन से बचाने के लिए हाथ-पांव मार रही है। लेकिन पाकिस्तान इस गर्त में कैसे पहुंचा? राजनीतिक अस्थिरता और लगातार बदलती सरकारों की गलत नीतियों ने इस्लामिक देश को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। वर्तमान में पाकिस्तान बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपने आप में एक युद्धरत देश बन गया है।
