Pallavi Joshi Accident: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पल्लवी जोशी का हुआ एक्सीडेंट, जानिए अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत

बॉलीवुड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है। उनका एक्सीडेंट हो गया है। वह घायल हो गई हैं। फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में पल्लवी जोशी ने कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभाया था। इससे एक्ट्रेस की खूब वाहवाही हुई थी। जानिए पल्लवी जोशी का हाल अब कैसा है।

pallavi joshi
पल्लवी जोशी।
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ एक हादसा हो गया है। हैदराबाद में वह घायल हो गई हैं। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है। ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा तब हुआ जब वो वहां पर फिल्ममेकर की दूसरी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही थीं। यहां एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और एक्ट्रेस को टक्कर मार दी। हालांकि वह अपने सीन को शूट करने के बाद ही अस्पताल गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों हैदराबाद में नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी स्टारर फिल्म The Vaccine War की शूटिंग में बिजी हैं। अब इसी मूवी के किसी सीन को शूट करने के दौरान Pallavi Joshi का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इस दौरान उनको ज्यादा चोट नहीं आई है। वह ठीक हैं और उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक शॉट के वक्त गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्होंने उस सीन को शूट किया और फिर डॉक्टर के पास मरहम-पट्टी करवाने के लिए गईं।
पल्लवी जोशी की आखिरी फिल्म थी ‘द कश्मीर फाइल्स’पल्लवी जोशी ने मार्च, 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से खूब तारीफें बटोरी थीं। इसमें इन्होंने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उनके किरदार की खूब वाहवाही हुई थी। मूवी ने भी छप्पड़ फाड़कर कमाई की थी। एक्ट्रेस ने इसके पहले भी कई फिल्मों में काम किया है। वह मराठी और हिंदी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने सौदागर, तलाश, इंसाफ की आवाज, दाता, इम्तिहान जैसी तमाम फिल्में भी की हैं।