Pankaj Tripathi Birthday: बहन के ससुराल की वो लड़की, जिसकी तारीफ सुन बौरा गए थे पंकज त्रिपाठी, फिर कर ली शादी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास मौके पर जानिए कैसे हुई उनकी शादी और क्या है लव स्टोरी।

pankaj tripathi
आज इनका जन्मदिन है।

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर तो हैं ही। इसेक साथ वह एक अच्छे इंसान हैं। पिता और पति भी हैं। वह अपनी पत्नी पर जान छिड़कते हैं। शुरुआत में जब इनकी मुलाकात भी नहीं हुई थी। उन्होंने मृदुला को देखा तक नहीं था तो सिर्फ तारीफ सुन उनपर लट्टू हो गए थे। उन्होंने कम उम्र में ही उनसे लव मैरिज करने का मन बना लिया था। हालांकि इनकी कैसी रही मुलाकात और कैसे हुई शादी, इनके 46वें जन्मदिन पर सबकुछ बताएंगे।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टर बनना था। इसके लिए उन्होंने कई पापड़ भी बेले। और सालों थिएटर करने के बाद मुंबई आ गए। लेकिन उनकी लव स्टोरी बहुत पहले ही शुरू हो गई थी। एक इटंरव्यू में एक्टर ने बताया था

मेरी बहन की शादी हो रही थी। लेकिन उसके ससुरालवाले मेरी बहन के आने से पहले एक टॉयलेट बनवाना चाहते थे। यह ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ से बहुत पहले की बात है। मेरा दोस्त उनके ससुराल गया, ये देखने कि मरम्मत का क्या काम हो रहा है। उसने वहां एक लड़की देखी और मुझे आकर उसके बारे में बताया। उसने कहा कि वह बहुत सुंदर है। हिरण की तरह चलती है। मैंने उसकी तारीफें सुनीं और खो गया। इसके 11 साल बाद उससे मेरी शादी हुई। हम दोनों साल 1993 से 2004 तक बस एक-दूसरे को देखा करते थे। उस समय मैं ड्रामा स्कूल जाया करता था। वह समय बहुत अलग था मैं क्योंकि उस समय मोबाइल फोन नहीं होते थे। खत लिख नहीं सकते थे क्योंकि लगता था कि कहीं घर में उसे कोई भी खोलकर पढ़ न ले। जब मैं NSD गया, वहां फोन था और उसके घर में लैंडलाइन थी। हमने तय किया रोज सुबह 7.30 am और रात के 8:00 बजे बात करेंगे।
पंकज त्रिपाठी

pankaj tripathi

पंकज त्रिपाठी की 17 साल पहले हुई थी शादी।

पंकज त्रिपाठी का स्कूल और लड़कियां
पंकज त्रिपाठी के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात मृदुला से तब हुई थी, जब वह 10वीं क्लास में थे। उन्होंने तभी तय कर लिया वह लव मैरिज करेंगे। क्योंकि उनके गांव में किसी ने भी ऐसा नहीं किया था। ‘मेरा उस पर दिल आ गया था। मुझे नहीं पता था कि मैं अपनी लाइफ में क्या कर रहा था। लेकिन यह एक चीज थी, जिसके बारे में मैं निश्चित था।’ पंकज के मुताबिक, उनकी क्लास में सिर्फ 6 लड़कियां थीं। वह टीजर के आने के बाद आतीं और उनके जाने से पहले चली जाती थीं। यहां तक की वह अलग बैठा करती थीं।

pankaj tripathi

पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला है।

मृदुला ने किया पंकज त्रिपाठी को जमकर सपोर्ट
पंकज त्रिपाठी और मृदुला की मुलाकात मुश्‍किल से डेढ़ साल में एक बार होती थी। इन्होंने बाद में चिट्ठियां भी लिखनी शुरू कर दी थी। फोन पर तो बात होती ही थी। फिर मृदुला नौकरी करने के लिए दिल्ली चली आईं क्योंकि वह पंकज के साथ समय बिताना चाहती थीं। अब दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने परिवार को जैसे-तैसे मना लिया और 15 जनवरी 2004 में सात फेरे ले लिए। बाद में जब इनके बीच सब सही हुआ तो पंकज अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्‍नी मृदुला के साथ मुंबई आए थे। जब वह स्ट्रगल कर रहे थे तब घर चलाने के लिए मृदुला ने टीचिंग की नौकरी की। जिससे वह एक्टर को सपॉर्ट कर सकें।

pankaj tripathi

पंकज त्रिपाठी और मृदुला की एक बेटी भी है।

पंकज त्रिपाठी के अभिनय से लोग हुए कायल
बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी ‘रण’ पहली फिल्म थी। इसके बाद वह ‘ओमकारा’ में भी नजर आए थे। शुरू में तो उनका सिक्का उतना नहीं चमका, लेकिन बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्मस ने उनकी किस्मत बदल दी। ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया हों या फिर ‘स्त्री’ के रुद्र, या फिर ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के माधव मिश्रा। जहां गए वहां उन्होंने अपने किरदार की ऐसी छाप छोड़ी की लोग उनके दीवाने हो गए।