दशहरे के मौके पर मुंबई की चकाचौंध से दूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें गांव की शांति और आपसी सौहार्द देखकर आनंद मिल रहा है। आइए दिखाते हैं पंकज त्रिपाठी की तस्वीरें।

हाइलइट्स
- दशहरे पर पकंज त्रिपाठी पहुंचे गांव
- इस वजह से आए हैं गांव
- पंकज त्रिपाठी की उनके गांव से सामने आई तस्वीरें
मुकेश कुमार, गोपालगंज: देशभर में धूमधाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया गया। मुंबई और बड़े शहरों में भी लोग जश्न में डूबे हुए थे। वहीं मुंबई की चकाचौंध से दूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने गांव पहुंचे। यहां वे अपने परिवार और गांव की गालियां में छुट्टियां मनाते नजर आए। गुरुवार को छुट्टी मनाने के बाद पंकज त्रिपाठी वापस मुंबई लौट गए हैं। आइए दिखाते हैं पंकज त्रिपाठी की तस्वीरें।
पंकज त्रिपाठी ने वृक्षारोपण किया

इस खास वजह से दशहरे पर पंकज त्रिपाठी पहुंचे गांव
दरअसल इस बार मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक महीने बाद अपने गांव आये थे। पिछले महीने ही उनके द्वारा गांव में सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया गया था। जिसका वे मुआयना करने आए थे।
गांव पहुंचे पंकज त्रिपाठी

इस खास वजह से दशहरे पर पंकज त्रिपाठी पहुंचे गां
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आज गांव आये हैं। यहां की शांति और आपसी सौहार्द देखकर आनंद मिल रहा है। वे गलियों में घुमकर अपने लगाए पेड़ो को देख रहे हैं। जिन्हे उन्होंने पिछले महीने ही खुद अपने हाथो से लगा कर गए थे।
निर्वाचन आयोग के आइकॉन

इस खास वजह से दशहरे पर पंकज त्रिपाठी पहुंचे गांव
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जंक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमे उन्होंने भी शिरकत की थी। उन्हें भारत निर्वाचन आयोग ने अपना आइकॉन बनाया है। इससे पहले भी वे अपने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग का स्टेट आइकॉन थे।
मतदाताओं पर पंकज त्रिपाठी

इस खास वजह से दशहरे पर पंकज त्रिपाठी पहुंचे गांव