परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं और अब कहा जा रहा है कि दोनों इसी वीक के अंत तक सगाई करने वाले हैं। खबर है कि परिणीति एंगेजमेंट के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं और अब प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंच रही हैं।

सगाई की अफवाहों के बीच राघव और परिणीति एक बार फिर साथ एयरपोर्ट पर दिखे थे। उड़ती हुई खबरें ये भी हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं और इसी आयोजन के लिए दोनों दिल्ली रवाना हुए थे।
एयरपोर्ट पर दोनों चश्मे में नजर आए
एयरपोर्ट पर परिणीति ब्लैक आउटफिट में थीं और दोनों चश्मे में नजर आए। परिणीति ने अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में लिखा है- चश्मिस।
A post shared by ������������������ ���������������� �� (@parineetichopra)
परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई में
बता दें कि इस वक्त परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई में हैं। प्रियंका के साथ निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी हैं। बताया जा रहा है कि वे लोग भी जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे। मीरा चोपड़ा और कपल के क्लोज फ्रेंड्स इस मौके पर शामिल हो सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by ������������������ ���������������� �� (@parineetichopra)
परिणीति चोपड़ा पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं
हालांकि परिवार में से किसी ने भी अब तक सगाई को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। शादी-ब्याह की अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर दिखी थीं। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं।