अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन को बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह इंडिया पहुंच चुकी हैं। जैसे ही पेरिस हिल्टन ने एयरपोर्ट पर एंट्री की, लोगों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पेरिस हिल्टन ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खुद भी उनकी तस्वीरें अपने फोन से क्लिक कीं।

पॉपुलर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन इस समय इंडिया में हैं। वह मुंबई पहुंच चुकी हैं। पेरिस हिल्टन बुधवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां उन्हें देखते ही फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। पेरिस हिल्टन ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ खुश होकर खूब सेल्फी खिंचवाईं।
Paris Hilton के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो चर्चा में हैं। पेरिस हिल्टन एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ की तरफ हाथ हिलाती और खुद ही उनके साथ सेल्फी खींचती नजर आ रही हैं।
पेरिस का जुदा अंदाज, चौथी बार आईं इंडिया
यह चौथी बार है, जब पेरिस हिल्टन (Paris Hilton India) इंडिया आई हैं। कुछ साल पहले वह अपने एक फैशन ब्रांड की चेन लॉन्च करने इंडिया आई थीं। इस बार भी बताया जा रहा है कि पेरिस हिल्टन अपने एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई आई हैं। पेरिस हिल्टन के हाथ में एक पोर्टेबल फैन भी था, जिसे फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया। उन्होंने पेरिस हिल्टन के अंदाज की खूब तारीफ की।

मुंबई एयरपोर्ट पर पेरिस हिल्टन, फोटो: योगेन शाह
सलमान खान की फैन हैं पेरिस हिल्टन
पेरिस हिल्टन, एक्टर सलमान खान की फैन हैं। कुछ साल पहले वह न सिर्फ Salman Khan के साथ एक पार्टी में नजर आई थीं बल्कि फिल्म ‘भारत’ से जब एक्टर का लुक रिलीज हुआ था तो पेरिस ने उनकी खूब तारीफ की थी। साल 2014 में जब पेरिस हिल्टन अपने एक काम के सिलसिले में इंडिया आई थीं तो पुणे में एक पार्टी के दौरान वह सलमान खान से मिली थीं।

सलमान के साथ पेरिस हिल्टन

मुंबई एयरपोर्ट पर पेरिस हिल्टन, फोटो: योगेन शाह