Parwanoo Municipal Council President and his team did not let the wheel of development stop even after hurdles: Vinod Sultanpuri

परवाणु नगर परिषद अध्यक्ष और उनकी टीम ने  अड़चनों के बाद भी विकास का पहिया थमने नहीं दिया : विनोद सुल्तानपुरी 

परवाणु में भाजपा सरकार ने बदले की भावना से कार्य किया |  जिसकी मुख्य वजह थी कि परवाणु नगर परिषद में कांग्रेस का अध्यक्ष था | उन्हें असफल करने के लिए भाजपा नेताओं ने कई तरह के हथकंडे अपनाएं | विकास कार्यों में रोड़े अटका कर कांग्रेस समर्थित नगर परिषद को बेहद तंग किया | यह आरोप कांग्रेस  महामंत्री  विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा पर लगाए | उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस नगर परिषद अध्यक्ष और उनके पार्षदों ने अपनी बुद्धिमता से काम लिया और सभी अड़चनों को सहते हुए भी परवाणु में विकास के कार्य किए इस लिए उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि एक बार फिर से परवाणु में कांग्रेस काबिज होगी | 
 प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  विनोद सुल्तानपुरी  ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही परवाणु के विकास पर अंकुश लगाने का असफल प्रयास किया | नगर परिषद परवाणु में यहाँ तक कि स्थाई कार्यकारी अधिकारी नहीं दिया गया | विकास के लिए जो पैसा आना था ,उसे भी रुकवाने का बेहद प्रयास किया | स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी विकास के कार्यों में काफी व्यवधान डाले गए | लेकिन इन सब के बावजूद भी कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा और उनकी टीम ने विकास का पहिया परवाणु में थमने नहीं दिया | यही वजह है कि कांग्रेस एक बार फिर से परवाणु में नगर परिषद में काबिज होगी |