‘भगवा बिकिनी’ को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई विरोध। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने फिल्म का विरोध करने वालों को करार जवाब दिया है, साथ ही इस मामले में चीन के मुद्दे को भी घसीट लिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो किसी भी मुद्दे में अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। इस समय देश में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर हंगामा मचा हुआ है। दीपिका की ऑरेंज कलर की बिकिनी को धर्म से जोड़ दिया गया है और इसे ‘भगवा बिकिनी’ कहकर मूवी को बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। इन सबके बीच स्वरा ने शाहरुख और दीपिका का सपोर्ट किया है। उन्होंने कुछ ट्वीट को रीट्वीट भी किया है, जिसमें ये लिखा है कि ‘चीन के मुद्दे को भटकाना है, पठान तो एक बहाना है…।’ यानी एक्ट्रेस ने विरोध करने वालों पर तंज कसा है।
Swara Bhasker Tweet Besharam Rang: स्वरा भास्कर ने एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ की रिलीज पर रोक लगा सकती है, क्योंकि फिल्म के गाने में ‘एक मुस्लिम आदमी केसरिया रंग के कपड़े पहने लड़की को छू रहा है।’
स्वरा ने सत्ताधारी राजनेताओं पर कसा तंज
इस आर्टिकल को शेयर करते हुए Swara Bhasker ने लिखा, ‘मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से.. अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते?!? #Pathaan #Pathan’
चीन के मुद्दे को भी घसीटा

स्वरा भास्कर ने इन ट्वीट को किया रिट्वीट
स्वरा भास्कर ने कुछ ट्वीट को भी रिट्वीट किए हैं, जिसमें ये कहा गया है कि ‘पठान तो सिर्फ बहाना है, चीन के मुद्दे से भटकाना है।’ एक और ट्वीट है, जिसमें लिखा है, ‘चीन का मुद्दा तो दब रहा है ना।’ बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में दोनों देशों के सैनिक चोटिल हुए थे।
स्वरा को लोग सुना रहे हैं खरी-खोटी
स्वरा की इन बातों से कई लोग सहमत नहीं हैं, उन्होंने एक्ट्रेस की ही क्लास लगा दी है। एक यूजर ने सवाल पूछा कि ‘क्या इसे हम सपरिवार देख सकते हैं? महत्वपूर्ण ये है कि इसका समाज पर क्या असर पड़ेगा!’ एक ने कहा, ‘ये भारतीय सभ्यता नहीं है।’
‘भगवा बिकिनी’ पर मचा है बवाल