Pathaan: ‘केजीएफ’ एक्टर अनंत नाग का ‘बेशरम’ रंग पर गुस्सा- औरतों को ऐसे दिखाना बंद करो, ये हमारी संस्कृति नहीं

‘केजीएफ’ एक्टर अनंत नाग ने ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ पर मचे बवाल पर रिएक्ट किया है और फिल्म के मेकर्स पर निशाना साधा है। अनंत नाग ने कहा है कि भारतीय सिनेमा को महिलाओं को इस तरह दिखाना बंद करना चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

Anant Nag On Pathaan Besharam Rang Row
एक्टर अनंत नाग ने बेशरम रंग विवाद पर किया रिएक्ट

इतनी चर्चा शायद शाहरुख खान के कमबैक को लेकर नहीं हुई, जितना बवाल उनकी फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने पर हो गया। गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ रोमांटिक सीन हैं और एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की बिकीनी भी पहनी है। कुछ हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने इन सीन्स को अश्लील और बिकिनी को ‘भगवा’ बताते हुए हटाने की मांग की थी। नहीं हटाए जाने पर ‘पठान’ की रिलीज रोकने की धमकी तक दी थी। कई जगहों पर ‘पठान’ को लेकर खूब विरोध-प्रदर्शन हुए और शाहरुख-दीपिका के पुतले तक जलाए गए। हालांकि अब सेंसर बोर्ड ने 12 कट्स के साथ ‘पठान’ को रिलीज के लिए पास कर दिया है। अब ‘बेशरम रंग’ गाने पर विवाद पर एक्टर अनंत नाग ने रिएक्ट किया है, जो फिल्म ‘केजीएफ’ में नजर आए थे।

Anant Nag ने ‘एशियानेट’ को दिए इंटरव्यू में ‘बेशरम रंग’ में न्यूडिटी कंटेंट और दीपिका पादुकोण के बिकीनी वाले सीन पर हो रहे विवाद पर रिएक्ट किया। अनंत नाग ने कहा कि अब भारतीय सिनेमा में महिलाओं को इस तरह से दिखाया जाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

‘OTT पर सब खुलेआम दिखाया जा रहा’

Deepika Padukone को ‘बेशरम रंग’ में ऑरेंज कलर की बिकीनी में देख कुछ हिंदू संगठनों का दावा था कि एक्ट्रेस ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी है और इससे उन्होंने न सिर्फ भगवा रंग को ‘अश्लील’ बताया है, बल्कि हिंदुओं की भावनाओं को भी आहत किया है। यही नहीं फिल्म के Pathaan टाइटल पर भी आपत्ति जताई गई। इस पूरे विवाद पर अनंत नाग ने कहा, ‘महिलाओं को इस तरह से दिखाया जाना हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। अगर सेंसर बोर्ड की टीम ने अपना काम किया होता तो पहली बात तो विवाद होता ही नहीं। फिल्मों के बारे में तो भूल जाइए, आप ओटीटी का कंटेंट देखिए। वहां हर तरह का घटिया और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जाता है। वहां सबकुछ खुलेआम दिखाया जाता है और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।’

Besharam Rang: शाहरुख की ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज, दीपिका पादुकोण से नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

‘हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं

अनंत नाग ने आगे कहा, ‘भारतीय सिनेमाग को बड़े और छोटे पर्दे पर न्यूडिटी कंटेंट दिखाना बंद कर देना चाहिए। ऐसी चीजें हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं और इसी वजह से लोगों के बीच टकराव होता है।’

सेंसर बोर्ड ने ‘पठान’ में लगाए 12 कट, 25 जनवरी को रिलीज

‘पठान’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म से शाहरुख खान फुल फ्लेजेड रोल में 4 साल बाद वापसी कर रहे हैं। ‘पठान’ 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।