Patparganj MCD Result 2022: मनीष सिसोदिया के इलाके में हार गई AAP, पटपड़गंज के 4 में से 3 वार्डों में खिला कमल

Patparganj Delhi MCD Result 2022: दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक हैं। पटपड़गंज में एमसीडी के चार वार्ड आते हैं। जिसमें पटपड़गंज, मयूर विहार फेज-2, विनोद नगर और मंडावली शामिल है। इन चार सीटों में पटपड़गंज छोड़कर बाकी तीन पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

manish sisodia

दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में कमल खिल गया। पटपड़गंज के चार वार्डों में से तीन पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। सिर्फ पटपड़गंज (वार्ड नंबर 197) इलाके में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ने जीत हासिल की। यहां पर पटपड़गंज और मंडावली महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व था। जबकि मयूर विहार-2 और विनोद नगर जनरल सीट है।

पटपड़गंज इलाके में हार गई AAP

पटपड़गंज के वार्ड नंबर 197 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि मयूर विहार-2 के वार्ड नंबर 196 में बीजेपी, विनोद नगर के वार्ड नंबर 198 में बीजेपी और मंडावली के वार्ड नंबर 199 में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की। ये सभी वार्ड डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में आते हैं।

MCD रिजल्ट में सिर्फ ‘आप ही आप’

पटपड़गंज एरिया आम आदमी पार्टी के लिए नाक का सवाल बन गया था। यहां से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक हैं। वैसे, यहां से कमल खिल गया। इस विधानसभा क्षेत्र में Patparganj 197, Mayur vihar-2 196 , vinod nagar 198 और Madawali 199 वार्ड आते हैं। वैसे, MCD रिजल्ट में सिर्फ ‘आप ही आप’ है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की झाड़ू आसमान चूम रही है। 15 साल से नगर निगम में काबिज बीजेपी को उखाड़ दिया।

दिल्ली में पूरी तरह केजरीवाल सरकार

MCD चुनाव के रिजल्ट में अरविंद केजरीवाल का जादू चल गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। अब दिल्ली में पूरी तरह AAP की सरकार है। विधानसभा चुनाव में पहले से आम आदमी पार्टी का बोलबाला है और अब नगर निगम में केजरीवाल सरकार बनने जा रही है।