People did not reach Aam Aadmi Party's program even after giving the lure of Dham in Dharampur: Kapoor Singh Verma

धर्मपुर में धाम का लालच  देने पर भी आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लोग : कपूर सिंह वर्मा 

धर्मपुर में धाम का लालच  देने पर भी आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लोग : कपूर सिंह वर्मा 

आम आदमी पार्टी  ने गत दिवस  सोलन के धर्मपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। लेकिन इस संवाद कार्यक्रम को भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने फ्लॉप करार दिया।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुट्ठी भर लोगों के सहारे हिमाचल के पहाड़ चढ़ने  के ख्वाव देख रही  है।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में चंद महत्वकांशी लोग जिन्हें चारों तरफ से नकार दिया है वह इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता जो अपनी पार्टी के नहीं हो सके। अपनी पार्टी में अनुशासनहीनता करते रहे वह तीसरी पार्टी में जा कर क्या तीर मारेंगे यह सभी को पता है।  उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा फिर से इतिहास रचने को तैयार है। 

कपूर सिंह वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले संवाद कार्यक्रम रखा लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके कार्यक्रम में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं तो उन्होंने धर्मपुर के लोगों को धाम का लालच दे कर बुलाना चाहा। लेकिन धाम के बावजूद भी उनके कार्यक्रम में मुट्ठी भर लोग पहुंचे और उनका कार्यक्रम पूर्ण रूप से फ्लॉप साबित हुआ।  उन्होंने कहा कि कसौली में आप का कोई आस्तित्व नहीं है। कपूर ने तंज कस्ते हुए कहा कि भाजपा से नकारे नेता  आम आदमी पार्टी में शामिल हो कर स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल को हरा कर  विधायक बनने का ख़्वाब देख रहे है।  लेकिन राजीव सैजल जिन्होंने कसौली की जनता के लिए ऐसे कार्य किए जो आज तक कोई नहीं कर सका। अस्पतालों की व्यवस्था ठीक की। कसौली में हिमाचल की सबसे बड़ी पेयजल योजना की नीवं रखी। तहसील और एसडीएम कार्यालय खुलवाया।  जिसकी बिनाह पर भाजपा यहाँ चौका मारने को फिर से तैयार खड़ी है।