प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग : आम आदमी पार्टी

बिलामें सोमवार को आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली को संबोधित करतेे हुए पार्टी के नेताओं पुर्णेंद्र मोहन कश्यप, अमर सिंह चौधरी, राजनकांत शर्मा, सतीश शर्मा, शशिपाल व नंदलाल चंदेल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। ये दोनों राजनीतिक पार्टियां बारी-बारी से सत्ता हासिल करके मनमानी करती रही हैं। विपक्ष में रहते हुए सत्तारूढ़ पार्टी पर भ्रष्टाचार समेत कई तरह के आरोप लगाए जाते हैं। खुद सत्ता में आने के बाद वह पार्टी भी वैसा ही करती है।

कहा कि हिमाचल की जनता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामकाज से बेहद प्रभावित है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। अब हिमाचल की बारी है। भाजपा और कांग्रेस की अंदरुनी सांठगांठ को पहचान जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहर के डियारा सेक्टर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। रैली में महिलाओं व युवाओं ने भी भाग लिया। रैली बस अड्डा चौक, चंपा पार्क चौक, गांधी मार्केट व गुरुद्वारा चौक से होते हुए कॉलेज चौक पर समाप्त हुई।सपुर