People Travelling on Train Roof: आप देख सकते हैं कि ट्रेन पर इतने सारे लोग सवार हैं कि उसकी छत-वत तो दिख ही नहीं रही। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह तो छैंया.. छैंया का खतरनाक वर्जन है, जबकि कुछ कि नजरें तो सबसे आखिरी डिब्बे के अंत में अकेले बैठे चाच पर अटक गईं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि गरीबी इंसान से क्या नहीं करवाती।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस क्लिप में सैकडों लोग ट्रेन की छत से लेकर उसके अंदर सवार हैं, जिसे बांग्लादेश के बिलासपुर का बताया जा रहा है। एक तरफ इस हैरतअंगेज दृश्य को देखकर लोग दंग रहे गए हैं, वहीं कुछ यूजर्स मजाकिया टिप्पणी भी कर रहे हैं। दरअसल, आप देख सकते हैं कि ट्रेन पर इतने सारे लोग सवार हैं कि उसकी छत-वत तो दिख ही नहीं रही। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह तो छैंया.. छैंया का खतरनाक वर्जन है, जबकि कुछ कि नजरें तो सबसे आखिरी डिब्बे के अंत में अकेले बैठे चाच पर अटक गईं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि गरीबी इंसान से क्या नहीं करवाती।
यह सिर्फ पागलपन है…
यह शॉकिंग वीडियो ट्विटर हैंडल @nailainayat से 6 अक्टूबर को साझा किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह सिर्फ पागलपन है। इस क्लिप को अब तक 42 हजार से अधिक व्यूज और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं बात करें यूजर्स कि तो वह भर-भर के अपनी दिल की बात कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं। दरअसल, यह नजारा इतना हैरतअंगेज हैं कि कुछ लोगों को लगा कि वीडियो एडिटेड है। लेकिन भैया… यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश से ऐसा वीडियो सामने आया हो।
कमाल है ट्रेन टूटी नहीं…