Person fell from pole due to current in Nauni Shimla Refer

नौणी में करंट लगने से पोल से गिरा व्यक्ति शिमला रैफर

सोलन के नौणी में बिजली मुरम्मत का कार्य चल रहा था |  ठेकेदार की लेबर  मौके पर कार्य कर रही थी |  पोल पर लेबर तारें काट रही थी  तो अचानक  जो व्यक्ति पोल पर चढ़ा हुआ था वह नीचे आ गिरा | करीबन 20 फ़ीट ऊंचाई से गिरने के बाद वह बेसुध हो गया | वहां मौजूद अन्य लेबर मौके पर पहुंची और उसे निजी वाहन में लेकर तुरंत सोलन अस्पताल लाया गया | अस्पताल में चिकित्स्कों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आई जी एम् सी शिमला रैफर कर दिया | बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसके सर पर गहरी चोटें आई है | जिसका शिमला में ईलाज चल रहा है और अभी वह बेहोशी की हालत में है | 25 वर्षीय  घायल व्यक्ति  सुनील   कुमार  बिहार का बताया जा रहा है | 

                                                  मौके पर मौजूद लेबर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जब घायल व्यक्ति पोल पर चढ़ा था तो उसने वहां मौजूद फोरमैन यह शिकायत की थी कि पोल में करंट आ रहा है | लेकिन फोरमैन ने उसे यह बताया कि पोल में थोड़ा करंट रहता है | इस पर जब वह तार को काटने लगा तो उसे करंट का ज़ोर से झटका लगा और वह पोल से गिर गया | वह तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया | सहकर्मी ने यह भी कहा कि उन्होंने फोरमैन के कहने पर ही कार्य किया है और वो ही जानकारी दे सकता है कि इस घटना में कौन गलत था | 

वहीँ जब बिजली विभाग के  अधिकारी विकास गुप्ता से इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने यह मानने से इंकार कर दिया कि पोल पर करंट था | उनकी माने तो पोल पर चढ़े लेबर  का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया | नीचे गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हुआ है | जिसे शिमला रैफर किया है और वह खतरे से बाहर है |