सोलन के ठोड़ों मैदान की खराब स्थिति से परेशान दिख रहे खिलाड़ी

सोलन के ठोड़ों मैदान में आज कल तीन दिवसीय झारखंड फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। लेकिन यहाँ खेल रहे खिलाड़ी मैदान की स्थिति से बेहद परेशान है। क्योंकि मैदान की हालत बेहद खस्ता है। जगह जगह पानी जमा पड़ा है। गौरतलब है कि सोलन के ठोड़ो मैदान की हालत सुधरने की बजाए बिगड़ती ही जा रही है। लाखों रूपये इस मैदान को ठीक करने के लिए खर्च किए गए लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहने को यह सोलन का सबसे बड़ा खेलने का मैदान है। लेकिन वास्तव में छोटे छोटे स्कूलों के मैदान भी इस से बेहतर है। इस की खस्ता हालत होने की मुख्य वजह यहाँ के खेल विभाग की अनदेखी है क्योंकि यहाँ खेल विभाग के पास अपना कोई भी मैदान नहीं है। जिसकी वजह से सभी खिलाड़ियों को उस मैदान में खेलना पड़ता है जहाँ सभी तरह के धार्मिक और राजनितिक आयोजन भी होते है।

रोष प्रकट करते हुए खिलाड़ियों ने कहा कि वह हर वर्ष यहाँ फूटबाल प्रतियोगिता करवाते है लेकिन दिन प्रतिदिन इस मैदान की हालत खस्ता होती जा रही है। मैदान में खड़ा पानी जगह जगह पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे है। मैदान में बेहद कंकर होने की वजह से चोटिल होने की संभावनाएं भी बेहद बढ़ रही है। इस लिए वह चाहते है कि इस मैदान की स्थिति को ठीक करने के लिए प्रशासन को कुछ करना चाहिए। अन्यथा खिलाड़ियों के लिए अलग से कोई मैदान बनाना चाहिए।