सैनिकों से बोले पीएम मोदी- सेना के जवान ही मेरा परिवार, सीमा पर दिवाली मनाना सौभाग्य की बात

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कारगिल पहुंचे हैं।

PM Modi in Kargil

PM Modi in Kargil

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कारगिल पहुंचे हैं। यहां सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है।पीएम मोदी ने संबोधन में कहा– मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है।-देश सुरक्षित तभी होता है। जब बॉर्डर सुरक्षित हो। अर्थव्यवस्था सशक्त हो और समाज आत्मविश्वास से भरा हो।- देश के लोग स्वच्छता से जुड़ते हैं। देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी बिजली, पानी, घर, गैस की सुविधा मिलती है। तो सीमा पर जवान को इससे मनोबल मिलता है।- 7-8 साल में देश की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंची है।- देश के युवा सीमा संभाल रहे हैं। और कुछ युवाओं ने देश के भीतर 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू किए हैं।- इसरो ने 36 सेटलाइट छोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया है।- कुछ महीने पहले जब यूक्रेन में लड़ाई छिड़ी तो कैसे तिरंगा वहां फंसे भारतीयों का सुरक्षा कवच बना सभी ने देखा।- आज से सब कुछ इसलिए हो पा रहा है क्योंकि भारत अपने भीतरी और बाहरी दुश्मनों के साथ मोर्चा ले रहा है। देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अतिवाद की जड़ों को उखाड़ा जा रहा है। नक्सलवाद का दायरा लगातार सिमट रहा है।

– भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचारी जितना भी बड़ा व्यक्ति वो अब बच नहीं सकता।- आज राष्ट्रहित में बड़े बड़े फैसले तेजी से लिए जाते हैं।

– राजपथ गुलामी का प्रतीक था। आज वो कर्तव्य पथ बनकर नए भारत के नए विश्वास को बढ़ावा दे रहा है।

-इंडिया गेट जो कभी गुलामी प्रतीक था। आज वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य विशाल प्रतीमा हमें मार्ग दिखा रही है। हमारा मार्गदर्शन कर रही है।

– नेशनल वॉर मेमोरियल, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक हो, राष्ट्र के लिए कुछ भी कर गुजरने की प्रेरणा देने वाले ये तीर्थ भी नई भारत की पहचान है।

– आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है। आजादी का अमृतकाल भारती की ताकत का साक्षी बनने वाला है, जिसमें वीर जवानों की भूमिका बहुत अहम है। क्योंकि जवान भारत के गौरव की शान है।

– पीएम मोदी ने प्रेरणा से भरी एक कविता भी जवानों को सुनाई।

-तन तिरंगा, मन तिरंगा, चाहत तिरंगा, राहत तिरंगा, विजय का विश्वास तिरंगा,
सीमा से भी सीना चौड़ा, सपनों में संकल्प सुहाता,
कदम कदम पर दम दिखाता,  भारत के गौरव की शान,
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है। वीर गाथा घर-घर गूंजे,
नर-नारी सब शीश नवाएं, सागर से गहरा स्नेह हमारा,
अपने भी हैं, सपने भी हैं
देशहित, सब किया समर्पित।
अब देश के दुश्मन जान गए हैं
लोहा तेरा मान गए हैं।
भारत के गौरव की शान तुम्हें हर भारतीय गर्व से भर जाता है…
प्रेम की बात चले तो
सागर शांत हो तुम
पर देश पर नजर उठी
वीर, वज्र, विक्रांत हो तुम
एक निडर अग्रणी
एक आग हो तुम
निर्भय, प्रंचड और नाग हो तुम
अर्जुन, पृथ्वी अरिहंत हो तुम
हर अंधकार हो तुम
तुम यहां तपस्या करते हो
वहां देश ध्नय हो
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है…