सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का चुनावी वादा पूरा करें पीएम मोदी : कुलदीप राठौर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि नगर निगम शिमला में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है। जब वह अध्यक्ष थे, तो पहली बार ऐसा हुआ कि दिल्ली और प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद भी कांग्रेस ने चारों सीटें जीती। पूरे देश में संदेश गया कि भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। नगर निगम शिमला की जनता बीजेपी शासन व प्रशासन से परेशान थी जिसके बाद इस तरह के परिणाम देखने को मिले हैं। कहा कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी बागवानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया गया हैं। प्रदेश सरकार ने सेब को किलो के हिसाब से खरीदने का फैसला लिया है, लेकिन बागवानों की ओर भी कई समस्याएं है। उन्होंने कहा कि विदेशों से सेब आयात होने के कारण प्रदेश में सेब के दाम घट जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। सेब का आयात शुल्क शत प्रतिशत होना चाहिए। आजकल सेब इटली और तुर्की से आयात हो रहा है, जिससे सेब बागवानों को नुकसान हो रहा है।