प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी देने आए पुलिस कर्मी की हृदयगति रुकने से मौत

चम्बा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में ड्यूटी देने आए एक पुलिसकर्मी की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुलिस थाना गगरेट में कार्यरत 46 वर्षीय एचएचसी सुरजीत कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव कुनेरन जिला ऊना के रूप में हुई है। सुरजीत कुमार वीवीआईपी ड्यूटी के लिए चम्बा पहुंचा था। वह पुलिस कर्मचारियों के साथ गृह रक्षक प्रशिक्षण केंद्र। सोमवार देर रात करीब 11 बजे सुरजीत कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने देर न करते हुए सुरजीत कुमार को तुरंत पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया। लेकिन, मंगलवार सुबह करीब 5: 10 पर सुरजीत की अचानक हृदयगति रुकने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि हृदयगति रुक जाने के कारण सुरजीत कुमार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।