राजनीतिक, केंद्रीयकरण व सत्ता प्राप्ति के लिए समाज का हो रहा ध्रुवीयकरण

शिमला, 07 सितंबर : कांग्रेस ने देश में बुधवार से बाहर जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है जो 12 राज्यों में 3500 किलोमीटर चलेगी। इसका शुभारंभ कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने किया। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस जनता के बीच मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियों को रखेगी।

शिमला में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि देश में मंगलवार से राजनीतिक सुंदरीकरण हो रहा है। मोदी की सरकार विपक्षी दलों को परेशान कर रही है। देश का लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है यह जनता को बताना है। सत्ता प्राप्ति के लिए समाज का ध्रुवीकरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है जो गंभीर समस्या है। अमीर और गरीब को दो वक़्त के लाले है। पीएम अपने मित्रों के लिए देश के पैसे से देश की सम्पति बेच रहे हैं। यह यात्रा 155 दिनों तक इस यात्रा के दौरान देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी। भाजपा को कांग्रेस की इस यात्रा से तकलीफ हो रही है। उन्हें यह समझ लेना चाहिए की वह सदा के लिए नहीं है।

वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक के चालक का बिजली बोर्ड में भर्ती को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें भर्तियों की बात की जा रही है। इसमें बिना पेपर दिए भर्ती की बात हो रही है इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा की सरकार में भर्तियों में धांधली से आम हो गई है, इसकी जांच होनी चाहिए।