अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष महाजन के बीजेपी का दामन थामने के बाद जिला चंबा में पार्टी पदाधिकारी और उनके समर्थक एक के बाद एक अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है। विजय कुमार ने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा करते रहेंगे।