नूरपुर में शुरू हुई राजनीति गर्माहट

नूरपुर में शुरू हुई राजनीति गर्माहट

नूरपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर रहे रणवीर सिंह निक्का को स्वलों के कटघरे में खड़ा किया है।

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष संदेश डडवाल ने कहा कि कुछ समय पूर्व जब चक्की का पुल टूटा था उस समय रणवीर सिंह निक्का ने अपनी जमीन से गुजरने वाले हर वाहन की पर्ची काटी थी। यहीं नहीं निक्का ने इस दौरान एंबुलेंस तक को भी नही छोड़ा था और उनकी भी पर्ची काटी थी। उन्होंने कहा कि अब निक्का लोगों को मकान बनाने के झूठे वादे करके पर्ची काट रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सुशील डडवाल ने कहा कि जिस समय निक्का भाजपा महामंत्री थे उस समय नूरपुर में 5000 के करीब मकानों की जियो टैगिंग हुई थी लेकिन अब लगभग 100 मकान ही ऐसे हैं जिन्हें पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निक्का बताएं कि महामंत्री रहते हुए उन्होंने कितने लोगों के मकान पक्के करवाए। साथ ही यह भी बताएं कि ये जो पर्ची काट रहे है यह मकान खुद बनाएंगे या सरकार की ओर से मदद की जाएगी!

वही नूरपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सतवीर सिंह ने कहा कि रणवीर सिंह आज लोगों को गुमराह कर रहे हैं और झूठे वादे कर कर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह निक्का जिस भी पंचायत में जा रहे हैं और हम लोगों को यही कह रहे हैं कि सबसे पहले आपका मकान पक्का किया जाएगा उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से यह भाजपा के महामंत्री रहे हैं और पिछला चुनाव भी इन्होंने वन मंत्री राकेश पठानिया के साथ मिलकर भाजपा के लिए लड़ा था ऐसे में निकाह बताएं कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में कितने लोगों के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत करवाएं उन्होंने कहा कि बिना जनाधार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं और बरगलाने का काम कर रहे हैं।