BJP will soon announce the final candidates, send the panel to the Central Parliamentary Board, the victory of BJP on all the seats is decided.

कांग्रेस कि सेबों पर राजनीति जुब्बल कोटखाई और मंडी उपचुनावों की वजह से : रणधीर

शिमला, भाजपा मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा ने आज शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कोरोना टिकाकरण लगे ने हिमाचल को पूरे देश मे सौ प्रतिशत वैक्सीनशन लगने में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई। यह कार्य इतना सरल नहीं था जितना दिखता है, कठिन भगौलिक परिस्थितियों में इस विशेष अभियान को पूरा किया गया।
आज प्रदेश में पहली डोज़ 5506026 और दूसरी डोज़ 1762433 लोगों लो लग चुकी है।
उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर जनता से संवाद करने जा रहे है। प्रधानमंत्री जी इस अवसर पर फ्रंट लाइन वर्कर व वैक्सीन लगाने वाले लोगों से सीधा संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस दिन हर विधानसभा क्षेत्र में 2-2 कार्यक्रमो का आयोजन करेगी जिसमे बड़ी स्क्रीन लगाकर जनता मोदी जी के संवाद को सुन सकेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सेब पर राजनीति कर रही और हमारे बागवानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस द्वारा इस विषय मे लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद है, भाजपा सरकार सेब बागवानों के प्रति हितैषी है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में  केवल 50 पैसे सेब समर्थन मूल्य बढ़ाया पर भाजपा सरकार ने 2.50 रु बढ़ाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को केवल जुब्बल कोटखाई व मंडी के उपचुनावो की वजह से उठा रहे है। ए ग्रेड सेब के दाम अच्छे मिल रहे है पर

दागी सेब के दाम कम, यह पहले से आई प्रथा है कांग्रेस इससे मुद्दा अब बना रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि से बौखला कर इस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम में जिस प्रकार से जनता की भीड़ आ रही है उससे कांग्रेस घबरा गई हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप तत्यहीन है, उन्होंने कहा कि भाजपा इस शश्क्त नेतृत्व वाला राजनीतिक दल है, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद केवल गांधी परिवार के लिए आरक्षित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में नेता मेहनत ने बनता है पर कांग्रेस में परिवार से।
मुख्यप्रवक्ता के साथ प्रेस वार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।