नारायण सिंह के पक्ष में पोस्टर जारी, रेणुका भाजपा में हड़कंप

सिंह को हरी झंडी दे दी है।  पोस्टर में बाकायदा कमल के फूल साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ नारायण सिंह का फोटो लगाया गया है। इसके चलते रेणुका में संभावित भाजपा टिकटार्थीयों की ही नहीं बल्कि समर्थकों की भी नींदे उड़ गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह पोस्टर किसने लगाए है।

             बता दें कि वर्तमान में रेणुका  से लगभग आधा दर्जन प्रत्याशी भाजपा टिकट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इन प्रत्याशियों में सबसे अधिक प्रभावशाली माने जाने वाले बलबीर चौहान  2017 के भाजपा प्रत्याशी रहे हैं। बलबीर रेणुका में पिछले लगभग 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के कार्य में लगे हैं। वर्ष 2003 में बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर कांग्रेसी विधायक स्वर्गीय प्रेम सिंह के विरुद्ध भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पूर्व विधायक एवं सिरमौर जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रूप सिंह भी भाजपा के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। रूपसिंह की भी इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में  अच्छी पैठ  मानी जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर बलदेव सिंह भी केंद्रीय भाजपा में अच्छे संपर्कों के कारण भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

भवाई भोज से एक और युवा उम्मीदवार अरुण कुमार भी भाजपा टिकट पर अपने नजरें गड़ाए हुए हैं। पेशे से अध्यापक अरुण कुमार कोली बिरादरी के अतिरिक्त  राजनीति में सबसे अधिक प्रभाव रखने वाले अध्यापक  वर्ग के भारी समर्थन के कारण जीत के  प्रबल दावेदार  हैं। इसी क्षेत्र के एक अन्य युवा  उम्मीदवार सुनील गोसाईक रेणुका चुनाव क्षेत्र की ऊपर की 15 पंचायतों में अपनी अच्छी पकड़ होने के कारण भाजपा टिकट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।  पिछले कई वर्षों से संघ और भाजपा गतिविधियों से जुड़े हैं। सुनील अपने आप को गैर कोली उम्मीदवार होने के कारण स्वर्ण जातियों और विशेषकर हाटियों में भी अच्छी पकड़ का दावा जता रहे हैं। साथ में हाटियों के मंचों पर अपने लच्छेदार भाषणों से वाहवाही लूटने वाले शिवचन्द भी रेणुका से भाजपा के टिकट पर दावेदारी ठोक रहे हैं।

रेणुका भाजपा परिवार द्वारा जारी इस पोस्टर में नारायण सिंह को भाजपा उम्मीदवार घोषित करके उसे अपना कीमती वोट  पर समर्थन देने की अपील की गई है। नारायण सिंह हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकारी सदस्य हैं।  रेणुका भाजपा मंडल  नारायण सिंह को लगभग दो-तीन वर्षों से भाजपा उम्मीदवारी का प्रलोभन देकर लोगों के बीच में भेजा जा रहा है।

इस चुनावी पोस्टर के बारे में जब रेणुका भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा से बात की गई तो उन्होंने  रेणुका भाजपा मंडल की ओर से इस प्रकार के किसी पोस्टर को जारी करने से साफ इनकार कर दिया। सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी रेणुका से किसी भी प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर हैरानी जताई।

भारतीय जनता पार्टी रेणुका चुनाव क्षेत्र से लगभग आधा दर्जन टिकटार्थियों में से हाईकमान किसे प्रत्याशी बनाती है यह तो समय ही बताएगा। रेणुका भाजपा परिवार द्वारा जारी नारायण सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने वाले पोस्टर ने तथाकथित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच हड़कंप मचा दिया है। यहां यह बताना तर्कसंगत होगा कि आज तक  के इतिहास में मात्र 2011 के बाई इलेक्शन के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी  रेणुका चुनाव क्षेत्र से एक बार भी अपने प्रत्याशी को जीत नहीं दिला पाई। इस बार जब क्षेत्र के हाटीयों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के कारण भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। मगर इस प्रकार के पोस्टर जारी कर भाजपा के कार्यकर्ता अभी से सिर फ्टोवल में जुट कर कांग्रेस की रहा आसान कर  रहे हैं।