प्रजापिता   ब्रह्मा कुमारी संस्था समाज को बेहतर बनाने का कर रही कार्य : राजीव सैजल 

प्रजापिता  ब्रह्मा कुमारी संस्था समाज को बेहतर बनाने का कर रही कार्य : राजीव सैजल 
प्रजापिता   ब्रह्मा कुमारी  ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सोलन  द्वारा  त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।  मुख्य अतिथि ने  दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  वहीँ इस मौके पर   उपस्थित बच्चों ने  शिव महिमा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. इस मौके पर   बीके सुष्मा बहन  और सुमन बहन द्वारा  जानकारी दी गई और बताया  कि भगवान शिव सृष्टि के रचयिता है और सभी के पालनहार भी हैं। यह भी बताया गया कि भगवान शिव का कोई रचयिता नहीं है, इसलिए उन्हें स्वयंभू कहा जाता है। 
इस मौके पर बीके बबिता बहन और  प्रीतिका बहन ने बताया कि आज के युग में  आध्यात्मिकता की कमी होती जा रही है इस कमी को दूर करने के लिए शिव ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाता है।  जिसके माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि सभी जन एक  ईश्वर की संतान है। सभी धर्म एक है। उन्होंने बताया कि  आज के युग में मनुष्यों में नैतिक मूल्यों को जागृत करना है ताकि सभी में प्रेम भाव बना रहे। 
वहीँ इस मौके पर हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि वह बड़े सौभाग्य शाली है कि आज उन्हें शिव ध्वजा रोहन के कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया की आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्स्व के अंतर्गत यह कार्यक्रम समूचे भारत में मनाया जा रहा है।  जिसका मुख्य उदेश्य समाज में एकता का भाव जागृत करना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री ने भारत को सर्वश्रेठ बनाने का संकल्प लिया है इस उदेश्य को पूरा करने के उदेश्य से यह कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।  यह संस्था समाज और मनुष्यों  को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है जो बेहद सराहनीय है।