Pranali Rathod New Car: प्रणाली राठौड़ ने खरीदी चमचमाती गाड़ी, परिवार संग की कार की पूजा, बड़ी बहन को है गर्व

फेमस टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ वैसे तो अपनी क्यूटनेस और केमेस्ट्री के चलते चर्चे में रहती हैं। इस बार वो किसी और कारण से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल प्रणाली ने नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। उन्होंने परिवार के साथ पूजा भी किया है

फेमस टेली एक्ट्रेस प्रणासी राठौड़ इंडस्ट्री में सबसे फेमस सेलिब्रिटी में से एक हैं। हालांकि उन्हें पहले भी कई टीवी सीरियल्स में देखा गया है, लेकिन राजन शाही के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा बिड़ला की भूमिका निभाने के बाद रातोंरात उनकी किस्मत बदल गई। यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डेली सोप में से एक है। प्रणाली को हर्षद चोपड़ा के साथ लिया गया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का अपार प्यार मिला। दोनों को उनके फैंस ‘अभिरा’ कहकर बुलाते हैं।

एक्ट्रेस राजन शाही के शो से मिली सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी भी शेयर की है कि उन्होंने एक नई कार खरीदी है। उनकी बड़ी बहन रुचि राठौड़ ने ब्रांड न्यू कार के साथ एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की।

प्रणाली राठौड़ की नई गाड़ी

प्रणाली रिप्ड डेनिम और काले फिटेड टॉप में स्टाइलिश दिख रही हैं और कार के सामने पोज दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की एक टाटा हैरियर खरीदी है। एसयूवी की कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच है। अगले पोस्ट में, एक वीडियो में प्रणाली को अपने परिवार के साथ खड़े होकर नई कार के लिए पूजा करते हुए दिखाया गया है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कास्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान और करण मेहरा ने लीड रोल प्ले किया था। अक्षरा और नैतिक बनकर उन्होंने दिलों पर राज किया। बाद में शो ने एक जेनरेशन लीप लिया, जिसके बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने लीड रोल किया। नायरा और कार्तिक की जोड़ी घर-घर में मशहूर हो गई। अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु और अक्षरा का रोल करने वाले हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के साथ इस शो में करिश्मा सावंत और जय सोनी भी लीड रोल्स में हैं। राजन शाही का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।