प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही बोली प्रतिभा सिंह, कांग्रेस को सत्ता में लाने की करेंगी पूरी मेहनत

नवयुक्ति हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा  सिंह ने रामपुर पत्रकारों से कहा कि हिमाचल के लोगोम के सहयोग से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रतिभा सिंह अपने गृह क्षेत्र  रामपुर पहुंची और अगले दिन उन्होंने अपने कुल देवी सराहन भीमा काली दर्शन किए। बाद रामपुर में  पत्रकारों को बताया  इस  ताजपोशी के लिए कांग्रेस आलाकमान व अपने वरिष्ठ सहयोगियों का  वे आभार व्यक्त करते है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही प्रदेश में समग्र विकास किया है जो कि आम जनमानस जानता है। इसी का लाभ आने वाले विधान सभा में पार्टी को मिलेगा। वे पार्टी को सत्ता में लाने के लिए वरिष्ठ नेताओ के सहयोग  मार्गदर्शन से दिन रात महंत करेंगी। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व:वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके प्रयास, मेहनत के कारण प्रदेश को तरक्की मिलती रही है, और कांग्रेस पार्टी को भी काफी मजबूती मिलती रही है। उनका नाम हर व्यक्ति की जुबान पर किसी ना किसी रूप में है। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में जनता का भरपूर सहयोग कांग्रेस को मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कल दौरे के बाद अपने निजी आवास रामपुर में रुकी थी और बुधवार सुबह  वे अपनी कुलदेवी मां भीमां काली का आशीर्वाद लेने  सराहन पहुंची थी। वापसी मीडिया  भूमिका जनता तक आवाज को पहुँचाने में अहम रहती है।  उन्हें विशवास है की मीडिया का भरपूर सहयोग भविष्य में भी मिलता रहेगा।