संगड़ाह BDC के अध्यक्ष पद पर तजेंद्र कमल की ताजपोशी की तैयारी….!

हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पंचायत समिति व जिला परिषद में कांग्रेस की कब्जा जमाने की कवायद शुरू हो चुकी है। संगड़ाह पंचायत समिति में भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पदच्युत किया जा चुका है। नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसे कमान सौंपती है। अटकलों के मुताबिक युवा नेता तजेंद्र कमल अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

बता दें कि पंचायत समिति में सदस्यों द्वारा 24 मार्च 2023 को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। 31 मार्च को बीडीसी की बैठक रखी गई है। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बहुमत साबित करना होगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस बहुमत जुटा सकती है।

हाल ही के विधानसभा चुनाव में तजेंद्र कमल ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था। ऐसा भी माना जा रहा है कि कांग्रेस ने तजेंद्र कमल की ताजपोशी को करीब-करीब तय कर दिया है।

बता दें कि भाजपा ने सूचना व जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत उपनिदेशक व तेजतर्रार नेता मेला राम शर्मा को बीडीसी के अध्यक्ष पद पर काबिज किया था। देखना ये भी होगा कि 31 मार्च को भाजपा द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा जाता है या नहीं।