नवदुर्गा समिति चौंतड़ा द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

नवदुर्गा समिति चौंतड़ा द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री नवदुर्गा समिति चौंतड़ा द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष बृजेश धवन ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा हर रोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

अगर कोई दानी सज्जन भंडारे में अपना सहयोग देना चाहे तो वह समिति सदस्यों से मिलकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं रोज रात को प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पंडाल में मां की भेंटों से सभी भक्तों को मां की भक्ति में लीन किया जाएगा। दिन में अजीत पराशर द्वारा उनके मुखारबिंद से श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि सभी लोग हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में भाग लेकर इसे सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।