अध्यक्ष उपाध्यक्ष का बीडीसी कंडाघाट की बैठक में नहीं हो पाया फैंसला : हेम चंद शर्मा

कंडाघाट में बीडीसी चुनावों के बाद अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष को लेकर फैंसला होना है | जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस ने सियासी दाव खेलने आरम्भ कर दिए है और जोड़ तोड़ करने के लिए दोनों ही राजनैतिक दल पुरजोर कोशिश कर रहे है कि उनकी पार्टी के ही नेता अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान हों | जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने कंडाघाट में बैठक का आयोजन किया था | जिसमे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाना था | लेकिन इस बैठक में अधिकतर सदस्य नदारद रहे जिसकी वजह से यह निर्णय नहीं हो पाया कि कौन इन पदों पर विराजमान होगा | अब बैठक को स्थगित कर दिया गया है | अगली तिथि में यह निर्णय हो जाएगा | 

                        खंड विकास अधिकारी कंडाघाट  हेम चंद शर्मा ने  बताया कि आज बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था | लेकिन इस में कुछ सदस्य अनुपस्थित रहे जिसकी वजह से पदाधिकारियों का चयन नहीं हो पाया है इस लिए इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है अब अगली बैठक 8 फरवरी को होगी जिसमे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा |