Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की नई तस्वीर, इस बार नहीं छुपाया चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी की एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रियंका ने इस बार बेटी का चेहरा नहीं छुपाया है। मालती की नई तस्वीरें देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका ने मालती को जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए जन्म दिया।
Priyanka Chopra Shares New Photo Of Daughter
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की नई तस्वीर, इस बार नहीं छुपाया चेहरा
प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में मां बनी थीं। उन्होंने सरोगेसी से बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। साल भर होने को आया है, लेकिन प्रियंका ने अब तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका अकसर ही बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन वह इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि बेटी का चेहरा नजर न आए। हर बार वह किसी न किसी ट्रिक से बेटी का चेहरा छुपा देतीं। लेकिन इस बार प्रियंका ने बेटी का चेहरा नहीं ढका है।
Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie के साथ सोशल मीडिया पर नई तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें प्रियंका, मालती को गोद मे लिए बैठी हैं। भले ही प्रियंका ने फोटो में मालती का चेहरा नहीं ढका है, पर सेल्फी लेने के लिए कैमरे का एंगल ऐसा रखा है कि बेटी का चेहरा छुप गया है। फोटो में मालती की सिर्फ नाक, कान और आंखों की हल्की सी झलक नजर आ रही है।

malti marie

प्रियंका की बेटी के साथ नई तस्वीर, फोटो: Instagram

मामा की गोद में मालती मैरी

malti marie pic

मामा की गोद में मालती मैरी, फोटो: Insta/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें मालती अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की गोद में नजर आ रही है। तस्वीर पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा है- Aww…My Heart. फैंस भी मालती की नई तस्वीरों पर खूब प्यार उड़ेल रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘मां और बेटी की प्यारी जोड़ी।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘बहुत ही क्यूट।’ हालांकि फैंस मालती का पूरा चेहरा देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं और प्रियंका से कहा कि वो जल्दी से मालती का चेहरा दिखाएं।

malti with priyanka

कुछ दिन पहले शेयर की थी वाइट स्वेटर में तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले मालती की एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह वाइट स्वेटर में नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने ईसाई और हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कुछ नए इंटरनैशनल प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। हाल ही वह अपने हेयर केयर ब्रांड को लॉन्च और प्रमोट करने इंडिया भी आई थीं।