Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने 3 साल बाद मुंबई आते ही शेयर किए ये पोस्ट, फैंस पूछ रहे- बेटी कहां है?

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद इंडिया वापस लौटी हैं। वो जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी के बीच होड़ मच गई। हालांकि, कुछ फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है! प्रियंका ने इंडिया पहुंचकर सबसे पहले क्या काम किया, आइये आपको बताते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद इंडिया वापस लौट आई हैं। वो मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी के बीच होड़ मच गई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है? क्योंकि वो उनके साथ नहीं दिखाई दीं। प्रियंका ने मुंबई पहुंचकर कई पोस्ट भी शेयर किए हैं। इसके जरिए उन्होंने दिखाया कि है वो अपने देश वापस लौटकर क्या-क्या कर रही हैं!
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Mumbai Airport) जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। वो अपने जानने वालों के गले मिलीं और फिर पपाराजी से हैलो भी किया। वो फुल डेनिम वेयर में नजर आईं।

प्रियंका ने शेयर किए इंस्टा स्टेटस

priyanka chopra insta status

प्रियंका का इंस्टा स्टेटस

Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी कई पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने प्लेन के अंदर से फोटो शेयर की और बताया कि वो मुंबई पहुंच गई हैं। इसके बाद एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने कार में बैठकर बनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मेरी जान।’

टीवी पर करण जौहर का शो

priyanka chopra koffee with karan

प्रियंका चोपड़ा और कॉफी विद करण

मुंबई में अपने घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने आराम फरमाने के साथ-साथ टीवी पर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ भी देखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अगर आपने टीवी पर करण जौहर का शो नहीं देखा तो आप तब तक मुंबई में नहीं है। साथ ही वो अपना मनपसंद जंकफूड भी खा रही हैं।
फैंस पूछ रहे सवाल

priyanka chopra daughter

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के बारे में पूछ रहे हैं फैंस

प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं और उनके वीडियो वायरल होने लगे तो लोगों के मन में ये भी सवाल उठने लगे कि उनकी बेटी मालती कहां हैं? दरअसल, फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका अपने साथ बेटी को लेकर लेकर आएंगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो अकेले ही आईं हैं, क्योंकि उनके साथ पति निक जोनस भी नहीं आए हैं।

इस बॉलीवुड मूवी में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उनके पास एक बॉलीवुड मूवी भी है। वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं। आलिया इस समय प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी डिलीवरी भी होने वाली है। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।