प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड में अपने साथ हुई राजनीति को लेकर खुलासा किया और बताया कि उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी, हर तरफ हलचल मच गई है। कंगना रनौत के बाद अब विवेक अग्निहोत्री, अपूर्व असरानी और अमाल मलिक ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है और कई कड़वे राज खोले हैं।

मालूम हो कि Priyanka Chopra ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में इस वजह का खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड क्यों गई थीं। प्रियंका ने कहा था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में राजनीति होने लगी थी। मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और साइडलाइन किया जाने लगा था। ऐसी नौबत आ गई थी कि प्रियंका बॉलीवुड से भागने का रास्ता ढूंढने लगी थीं। और जब हॉलीवुड से ऑफर आया तो तुरंत चली गईं। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद विदेश में ही घर बसा लिया।
सुनिए, प्रियंका ने क्या कहा:
कंगना रनौत का सपोर्ट, करण जौहर पर गंभीर आरोप
प्रियंका के खुलासे के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर धावा बोला और दावा किया था कि फिल्ममेकर ने प्रियंका को बैन कर दिया था। साथ ही एक्ट्रेस को इस हद तक हैरेस किया कि वह देश और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर हुईं। अब प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में विवेक अग्निहोत्री ने भी बोला है।

कंगना रनौत के ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री- बुली गैंग को हराना असंभव
विवेक अग्निहोत्री हमेशा से ही बॉलीवुड माफिया और कैंप के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्होंने प्रियंका के सपोर्ट में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘जब इंडस्ट्री में बड़े लोग बुली करते हैं, दबंगई करते हैं तो कुछ उनके आगे घुटने टेक देते हैं, कुछ सरेंडर कर देते हैं। कुछ हिम्मत हारकर सब छोड़ देते हैं। वहीं कुछ ड्रग्स लेने लगते हैं तो कुछ अपनी जान भी गंवा देते हैं। बुली करने वाले लोगों के इस गैंग को हरा पाना या इससे लड़ना असंभव है। बहुत ही कम ऐसे हैं जो क्विट करके अपनी सफलता की अलग दुनिया बनाते हैं। और वही रियल लाइफ स्टार्स होते हैं।’

अपूर्व असरानी- प्रियंका की जीत हुई, नहीं तो सुशांत जैसा हश्र होता
वहीं अपूर्व असरानी ने कहा कि यह अच्छा हुआ कि प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ा और उनकी हालत परवीन बाबी या फिर सुशांत सिंह राजपूत जैसी नहीं हुई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आखिरकार प्रियंका चोपड़ा उस चीज का खुलासा किया, जिसके बारे में हर कोई जानता था, लेकिन कभी किसी ने एक शब्द नहीं कहा। न तो उदारवादी लोगों ने और ना ही नारीवादी लोगों ने। वो उन लोगों की जय-जयकार करते हैं, जिन्होंने उन्हें (प्रियंका चोपड़ा) को बहिष्कृत किया। उन राजाओं की जय-जयकार करते हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस को बर्बाद कर दिया। प्रियंका का हॉलीवुड जाना एक बड़ी जीत है। उनका हश्र वैसा नहीं हुआ जैसा सुशांत सिंह राजपूत या फिर परवीन बाबी का हुआ था।’

अपूर्व असरानी ट्वीट
अमाल मलिक ने भी बताई आपबीती
वहीं अमाल मलिक ने भी प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया और आपबीती सुनाते हुए यह ट्वीट किया:

क्या करवट लेगा प्रियंका चोपड़ा मामला?
प्रियंका चोपड़ा का यह मामला अब काफी गरमा रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि अब इस मुद्दे पर अन्य बॉलीवुड हस्तियों का क्या रिएक्शन होगा। यह भी देखने वाली बात होगी कि कंगना रनौत के आरोप पर करण जौहर क्या कहेंगे। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने 2012 में ‘इन माय सिटी’ सॉन्ग से इंटरनैशनल सिंगिंग डेब्यू किया। फिर 2016 में ‘गंगाजल’ फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की राह पकड़ ली और अब वहीं काम करती हैं। वह जल्द ही दो प्रोजेक्ट्स ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में नजर आएंगी।